जब आप किसी एरिया मैप के हरे एडिट बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको विभिन्न टैब तथा फील्ड दिखाई देते हैं। आइए उनका अर्थ समझते हैं:
फील्ड | विवरण |
Title | इसमें आप एरिया मैप के समाचार का शीर्षक डाल सकते हैं। |
Alias | जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है ये यह वर्डप्रेस के slug के जैसा होता है। यह यूआरएल में आता है अत: इसे अंग्रेजी के स्माल लेटरों में लिखा जाना चाहिए। तथा दो शब्दों के बीच – का प्रयोग करना चाहिए। |
Url | यदि आप चाहते हैं कि किसी एरिया मैप पर क्लिक करने पर कोई वेबसाइट का लिंक खुले तो आप वह यूआरएल इसमें भर सकते हैं। यह विज्ञापन आदि में काफी उपयोगी हो सकता है। |
File and Restore Original Image | यदि आप चाहते हैं कि एरिया मैप पर क्लिक करने पर कोई अन्य चित्र दिखाई दे तो आप यहां से उसे अपलोड कर सकते हैं। यदि वह चित्र हटाकर वापस पुरानी स्थिति में लौटना हो तो रिस्टोर ओरिजिनल इमेज वाले चेकबाक्स को सक्षम करके “सेव” बटन पर क्लिक करें। |
Description | यदि आप अपने एरिया मैप में दिए गए समाचार का कोई पाठ्य एचटीएमएल संरूप में अपलोड करना चाहें तो उसे डिस्क्रिप्शन के रूप में भर सकते हैं। यह एरिया मैप में इमेज टैब के बगल में दिखेगा। |
Next Link (Under Area Map Linking Tab) | यह एरिया मैप लिंकिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका विवरण पहले ही दिया जा चुका है। |
Meta Description and Meta Keywords (Under SEO Tab) | यदि आप अपने एरिया मैप पृष्ठ में मेटा विवरण और मेटा कीवर्ड जोड़ना चाहते हैं तो आप यहां से जोड़ सकते हैं। इससे आपका वह पेज सर्च इंजनों के लिए अधिक अनुकूल हो जाएगा। |