ईपेपर सीएमएस में साइट मैप स्वचालित रूप से बनता है। आपको केवल इसकी सेटिंग निर्धारित करनी होती है। साइट मैप की सेटिंग निर्धारित करने के लिए System >> Settings में जाना होगा।

यहां आपको कोर साइट मैप तथा ईपेपर साइट मैप नाम की दो टैब दिखाई देंगी। कोर साइट मैप में आप होम पेज और स्वतंत्र पेजों की सेटिंग निर्धारित कर सकते हैं जबकि ईपेपर साइट मैप में आप ईपेपर के Category Archives, Edition Display Page, Individual Page और Area Map Display पेजों की Frequency और Priority निर्धारित कर सकते हैं।
साइट मैप का यूआरएल कुछ ऐसा होता है: http://yourdomain.com/sitemap.xml
आरएसएस फीड
ईपेपर की आरएसएस फीड भी स्वचालित रूप से तैयार होती है। इसका यूआरएल कुछ इस प्रकार का होता है: http://yourdomain.com/rss