यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रत्येक समाचार के एरिया मैप में आपका लोगो और प्रकाशन का दिनांक अंकित हो तो इसके लिए आप एरिया मैप को वाटरमार्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन कदमों का अनुसरण करना होगा:
सर्वप्रथम System >> Settings >> Epaper Settings >> Area Map Watermark (Tab) पर जाएं।
आपके सामने कुछ ऐसा दृश्य उपस्थित होगा:

वाटरमार्क के लिए आपको Enable Watermarking in Area Maps चेकबाक्स को सक्षम करना होगा। अब आइए हम देखते हैं कि इसमें मौजूद विभिन्न पैरामीटरों के क्या क्या कार्य हैं:
Logo | यहां आप उस फाइल को अपलोड करेंगे जिसे आप लोगो के रूप में लगाना चाहते हैं |
Opacity | आपका जो लोगो होगा वह कुछ पारदर्शी होगा या नही यह आप आपेसिटी के द्वारा निर्धारित कर सकते हैं |
Mode |
मोड
दो प्रकार के होंगे:
In outside और
Watermark. In outside में लोगो आपके एरिया मैप के बाहर दिखेगा अर्थात एरिया मैप के किसी अक्षर या शब्द के ऊपर नही आएगा। Watermark चुनने पर लोगो एरिया मैप के एकदम ऊपर आएगा। ऐसी स्थिति में Opacity कम रखनी चाहिए। |
Position | Position से आप एरिया मैप किस स्थान पर दिखेगा यह निर्धारित कर सकते हैं। मसलन Top Left, Top Right, Bottom Left, Bottom Right |
Info Text | यदि आप अपने लोगो के साथ एडीशन, तारीख और पेज भी दिखाना चाहते हैं इसमें से चुनाव कर सकते हैं। |
Info Text Font | वर्तमान में Info Text केवल हिन्दी और अंग्रेजी में हो सकता है। |
वाटरमार्क के बाद एरिया मैप कुछ इस प्रकार दिखाई देता है:
